अजमेर : केसरिया वाहन रैली में सुनाई दी हिन्दू साम्राज्य दिवस की हुंकार

अजमेर। राष्ट्रीय स्वयंंसेवक संघ चाण्क्य नगर की ओर से गुरुवार शाम हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव पर विशाल केसरिया वाहन रैली निकाली गई। रैली कृष्णगंज स्थित शिवाजी उद्वान से आरंभ हुई और वैशाली नगर, माकडवाली, पंचशील नगर होते हुए सिटी स्क्वैयर माल पर संपन्न हुई।

वाहन रैली बडी संख्या में केसरिया साफा पहले स्वयंसेवक, धर्मप्रेमी, मातृशक्ति शिवाजी महाराज के जयकारे लगाते चल रहे थे। मार्ग में जगह जगह बाजारों, कालोनियों, चौराहों पर आमजन ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

आनासागर लिंक रोड स्थित शिवाजी उद्यान से रैली वैशाली नगर, ममता स्वीट, झूलेलाल मंदिर, चौरसियावास रोड़, प्रेमप्रकाश आश्रम वाली गली, बलदेव नगर, स्टीफन चौराहा, एचडीएफसी बैंक, पंचशील नगर बी ब्लॉक, पंचमहेश्वर मंदिर, मन्कामेश्वर महादेव मंदिर, डी मार्ट, राजीव सर्कल होते हुए सीएसएम माल के पास समुदायिक भवन पर संपन्न हुई।

बहुसंंख्यक हिन्दू अपने ही देश में अल्पसंख्यक हो जाएंगे : माथुर

समुदायिक भवन पर आयोजित सभा में बडी संख्या मेंं लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्य अतिथि वेद माथुर ने कहा कि हमने शौर्य, स्वाभिमान, और राष्ट्र भक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज को सिर्फ किताबोंं मेंं पढा है। शिवाजी के 1674 मेंं राज्याभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। खुशी की बात है कि अब हिन्दुओं के त्योहार बडे उत्साह से मनाए जाने लगे है। अपनी संस्कृति के प्रति वर्तमान पीढी सजग और गंभीर हो रही है। इस सबके बीच चिंता का विषय है कि हिन्दुओं का जनसंख्या अनुपात अन्य के मुकाबले असंतुलित होता जा रहा है। यह सिलसिला अगले तीन दशक तक जारी रहा तो बहुसंंख्यक हिन्दू अपने ही देश में अल्पसंख्यक हो जाएंगे।

लव जेहाद जैसी परिस्थिति ने हमें झकझोर कर रख दिया है। सरकारी स्तर पर इस बारे में कोई ठोस कदम उठता नजर नहीं आया है। समय रहते इस पर गंभीरता से विचार कर हिन्दू समाज को ही उचित कदम उठाने होंगे। माथुर ने घर परिवार में बच्चों को बालपन से ही संस्कारवान बनाने पर जोर देते हुए कहा कि हम महाभारत और रामायण जैसे ग्रंथों को उतना ही जान पा रहे हैं जितना टीवी पर दिखाया जाता है। इसके इतर घर में धर्म ग्रंथों को रखें ताकि इनके पठन पाठन की परंपरा बनी रहे। परिवार कुछ समय सामूहिक रूप से बैठकर भजन आ​रती करे। बच्चों अपनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराना हमारी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह धनेश गोयल ने शिवाजी महाराज के जन्म से लेकर शासन के दौरान अपनाए गए प्रखर हिन्दुत्ववाद की भावना का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि अपनी संगठन गढने की क्षमता का उपयोग करते हुए शिवाजी ने हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की। शिवाजी ने हिन्दू समाज का खोया साहस लौटाया।

अंत में नगर संघचालक अशोक टेवानी ने अतिथियों और आगंतुक धर्मप्रेमियोंं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वीरेन्द्र सिंह, विष्णु राठोड, आनंद सिंह प्रजापति समेत क्षेत्र के गणमान्य जन भी मौजूद रहे।