संस्कार भारती के चुनाव संपन्न, अजमेर के सुरेश बबलानी को बड़ी जिम्मेदारी

अजमेर। कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के आनंदम महेश्वरी अतिथि गृह जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कला मिलन उत्सव के दौरान चुनाव अधिकारी पुणे के रवि देव के नेतृत्व में त्रिवर्षीय वर्षीय चुनाव संपन्न हुए।

चुनाव में प्रसिद्ध संगीतकार डॉक्टर मैसूर मंजू नाथ को 2024 से 2027 के लिए अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नितीश भारद्वाज, प्रसिद्ध साहित्यकार हेमलता एवं जयपुर के डॉक्टर रविंद्र भारती को मनोनीत किया गया।

इसमें राजस्थान से चार लोगों को प्रतिनिधित्व मिला है। जयपुर निवासी डॉक्टर रविंद्र भारती और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, सुर बहार वादक डॉक्टर अश्विन दलवी को महामंत्री का दायित्व दिया गया है। अजमेर के प्रसिद्ध हिंदी सिंधी साहित्य के हस्ताक्षर डॉक्टर सुरेश बबलानी को अखिल भारतीय साहित्य विधा संयोजक एवं गुलाबपुरा के अरुण कुमार शर्मा को क्षेत्र प्रमुख के साथ प्रशिक्षण एवं विमर्श का दायित्व सौंपा गया है।

संस्कारों से संस्कृति और संस्कृति से ही राष्ट्र की पहचान एवं अस्तित्व इसके लिए स्वस्थ मूल्यों की स्थापना आवश्यक : अनिल ओक