सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के फागोत्सव में फूलों की होली

अजमेर। सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से सोमवार को मनुहार समारोह स्थल में फागोंत्सव मनाया गया। इस मौके पर श्याम बाबा का आकर्षक दरबार सजाया गया।

संस्था की महिला सदस्यों ने एक दूसरे से फूलों की होली खेली। भगवान कृष्ण और राधा रानी की झांकियों के समक्ष खूब नृत्य किया। भीलवाड़ा की जानी मानी गायक चंचल भाटी,अजमेर के संजय परिहार ने एक से बढकर एक भजनों क प्रस्तुति दी। झांकियों में शृति ने कृष्ण व उर्मिला सोनी ने राधा बनकर सबका मन मोह लिया। इसी तरह छोटे से कान्हा वृशांक चौहान के नृत्य पर उसके साथ सभी थिरके।

इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सुनीता चौहान, रामकन्या गहलोत, नीतू गहलोत, सुशील चौहान, सुमन भाटी, सरिता चौहान, रजनी कच्छावा, इन्दू अजमेरा, रेखा सैनिक, रेनू चौहान, बीना टांक, पूर्व पार्षद ममता पलाडिया, बबीता मौर्य, बबीता टांक, बीना सांखला, अल्का पण्डित समेत बडी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

अखिल भारतीय माली सैनी सेवा सदन संस्थान पुष्कर के चुनाव में सत्यनारायण भाटी की जीत