युवा कांग्रेस का अजमेर बचाओ भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान का दूसरा दिन

अजमेर। अजमेर बचाओ भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान के तहत आज दरगाह बाजार में रथ के साथ आमजन के बीच में जाकर जागरूक किया।

मोहित मल्होत्रा ने बताया कि रथ अभियान के दूसरे दिन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस स्मार्ट सिटी के 100 करोड़ के घोटाले के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए युवा कांग्रेस अपने रथ के साथ फ़ुव्वारा चौराहे से गंज गुरुद्वारा, दिल्ली गेट, दरगाह बाजार में व्यापारियों और आमजन के बीच में जाकर जागरूक अभियान चलाया। जनता को पंपलेट देकर इस अभियान से जोड़ते हुए आगामी 24 अप्रैल कलेक्ट्रेट धरने के लिए आमंत्रित किया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दरगाह बाजार में युवा कांग्रेस के झंडे और पंपलेट के साथ अजमेर बचाओ भ्रष्टाचारी भगाओ के नारों के साथ पूरे दरगाह बाजार को गुंजा दिया और आमजन को अभियान में जुड़ने के लिए आग्रह किया।

रथ यात्रा में उपस्थित शहर कांग्रेस सचिव सागर मीणा, प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, मीनाक्षी यादव, विधानसभा अध्यक्ष शोएब अख्तर, ओमप्रकाश मंडावरा, मुनींद्र मीणा, साहिल हुसैन, प्रशांत कुमार, यश बुंदेल, अरशद अली, मोनिश मॉयल, आसिफ अली, नरेश कुमार, कारण कश्यप, नवनीत सिंह आदि साथियों के साथ मिलकर कार्यक्रम किया।

कल युवा कांग्रेस की रथ यात्रा शाम 5 बजे राजकीय महाविद्यालय चौहराह से केसरगंज गोल चक्कर मुख्य बाजार होते हुए पड़ाव से होते हे मदार गेट में समापन होगा।