सोनाक्षी-जहीर ने मुंबई में मनाया अपनी शादी का रिसेप्शन

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल ने अपनी शादी का जश्न मुंबई के दादर स्थित बास्टियन में एक भव्य रिसेप्शन के साथ मनाया। रविवार को शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने एक भव्य कार्यक्रम की मेजबानी की, जिसमें काजोल, सलमान खान, रेखा, अनिल कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।

रिसेप्शन में कई लाइव म्यूजिक की व्यवस्था की गई थी, जिसमें लोकप्रिय गायक हनी सिंह का प्रदर्शन भी शामिल था। सोनाक्षी और जहीर एक साथ मैचिंग आइवरी पोशाकें पहनकर पोज़ देते हुए और मेहमानों से मुलाक़ात करते दिखे। शाम का मुख्य आकर्षण एक विशाल सफेद शादी का केक था जो फूलों के डिजाइन से सजाया गया था। जहीर इस जश्न में सोनाक्षी के लिए ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ गाते हुए दिखे।

फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की पसंद के लड़के से शादी करने के बारे में कहा कि 44 साल पहले मैंने अपनी पसंद की बेहद सफल, बेहद खूबसूरत, बेहद प्रतिभाशाली लड़की पूनम सिन्हा से शादी की थी। अब अपनी पसंद के लड़के से शादी करने की बारी मेरी बेटी की है।

इस मौके पर अभिनेत्री काजोल उत्सव का आनंद लेते, जोड़े के साथ नाचते जश्न मनाते और सोनाक्षी के गाल को चूमते और गले मिलते दिखी। हनी सिंह के ‘अंग्रेजी बीट’ के प्रदर्शन ने नवविवाहितों सहित पूरे मेहमानों को नाचने पर मज़बूर कर दिया। एक अन्य वीडियो में सोनाक्षी और जहीर को ‘छैया छैया’ पर नाचते हुए दिखाया गया, जिसमें जहीर सफेद शेरवानी में सोनाक्षी के साथ कदम मिलाते हुए नजर आ रहे थे।

अतिथि सूची में फिल्म उद्योग से कई प्रमुख नाम शामिल थे, जिनमें तब्बू, ऋचा चड्ढा, आयुष्मान खुराना, अदिति राव हैदरी और रवीना टंडन शामिल थीं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का उत्सव सप्ताह की शुरुआत में 20 जून को एक इनडोर पार्टी और 21 जून को मेहंदी समारोह के साथ शुरू हुआ।

रिसेप्शन के दिन सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति जहीर इकबाल के साथ एक दिल छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा कि आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017), हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार देखा और इसे बनाए रखने का फैसला किया। आज, प्यार ने हमें सभी चुनौतियों के बाद भी मार्गदर्शन किया है और आज हम हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से अब से लेकर हमेशा तक एक-दूसरे के साथ प्यार के सच्चे बंधन में बांध गए हैं।