200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई स्त्री 2

मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2, 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई हैं।

फिल्म स्त्री 2 वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म स्त्री का सीक्वल है। फिल्म स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, स्त्री 2 14 अगस्त को रात, 9:30 बने सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

स्त्री 2 का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। स्त्री 2 हर दिन बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। स्त्री 2 ने बॉक्स-ऑफिस पर 200 करोड़ रूपए का आंकाड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार स्त्री 2 ने बॉक्स-ऑफिस पर 228.45 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

स्त्री 2 का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।