भिवंडी में छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने वाला टीचर अरेस्ट

मुंबई। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में नगरपालिका स्कूल के शिक्षक को मोबाइल फोन पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला उस समय सामने आया जब पीड़ित लड़की ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी की पहचान मुजम्मिल के रूप में हुई, जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराध बाल संरक्षण अधिनियम (पॉस्को) की धारा 74 (महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।