राजगढ़ धाम पर सामाजिक कार्यक्रम में विधानसभाध्यक्ष व जल संसाधन मंत्री ने की शिरकत

अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवानानी व जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मंगलवार को राजगढ़ स्थित मसानिया भैरव धाम पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने मसानिया भैरूजी का आशीर्वाद लिया।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजगढ़ भैरव धाम में दर्शन किए तथा माताजी के मन्दिर पर भी शीश नवाजा। पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजगढ़ भैरव धाम न केवल आध्यात्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां आने से मन को असीम शांति और शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनता की भलाई के लिए ईश्वर का आशीर्वाद आवश्यक है।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामाजिक उत्थान के कार्यों के साथ-साथ धार्मिक स्थल जैसे मसानिया भैरव धाम की महत्ता भी अत्यधिक है, जो न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र हैं बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने मसानिया भैरव जी के आशीर्वाद से क्षेत्र की समृद्धि और विकास के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम के दौरान मसानिया भैरव जी के भक्तों और श्रद्धालुओं ने विधानसभा अध्यक्ष व देवनानी व केबिनेट मंत्री रावत का स्वागत किया। भैरव धाम उपासक चंपालाल महाराज ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें मसानिया भैरव धाम की महिमा और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी।

प्रदेश की सरकार विकास की दिशा में निरंतर काम कर रही है : सुरेश रावत