अजमेर में वासुदेव देवनानी ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

अजमेर। राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर शहर में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

देवनानी ने इस दौरान लोहागल गांव स्थित देवनगर के कल्याण रावजी के मकान से राजूजी गुर्जर के मकान तक सात लाख रूपए की लागत से सडक निर्माण, ग्राम लोहागल स्थित देवनगर में मुख्य सडक से मुकेश जी जैमन के मकान तक 4.68 लाख रूपए की लागत से सडक निर्माण कार्य, ग्राम लोहागल स्थित संत कबीर नगर गली संख्या एक में 9.97 लाख रूपए के सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

उन्होंने ग्राम काजीपुरा में बायली प्रभू के मकान से रणजीत के मकान तक लागत 9.65 लाख रूपए के सडक निर्माण कार्य, ग्राम काजीपुरा अजयसर मार्ग गोपाल के मकान वाली गली में लागत 4.25 लाख रूपए के सडक निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।

देवनानी ने कहा कि बजट घोषणा के तहत 24 करोड़ की राशि से नालों का निर्माण जल्द शुरू होेगा। जिसकी टेंडर फरवरी के दूसरे सप्ताह में खुल जाएंगे। इसके अलावा निगम और प्राधिकरण की ओर से भी 11 करोड़ की लागत से नालों का निर्माण करवाया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य लोकेंद्र सिंह, हरि गुर्जर, भगवान सिंह रावत, संजय चौहान, अजीत सिंह खंगारोत, छगन सिंह, ग्राम काजीपुरा में कल्याण सिंह, वीनू सिंह रावत, सरपंच लाल सिंह रावत गुलाब सिंह रावत शक्ति सिंह कच्छवाहा सहित अन्य उपस्थित रहे।