रेलवे अजमेर मंडल पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

अजमेर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अजमेर मंडल में प्रभात फेरी निकाली गई।

मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी का रवाना किया। अजमेर मंडल में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया एवं लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक करने के लिए पौधे वितरित किए गए।

इसी प्रकार विश्व पर्यावरण दिवस पर स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट अजमेर कारखाना समूह ने पर्यावरण संरक्षण और जागरुकता की दिशा में रैली और पौधरोपण अभियान का आयोजन करके एक सक्रिय कदम उठाया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यशाला प्रबंधक विकास आनंद, डिप्टी सीसीएमटी सूरज सिंह, मनोज कुमार मीना, उप मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर रित्विक शर्मा व हेम राज मीना सहित अन्य की सक्रिय भागीदारी में उत्साहजनक नारों सहित पर्यावरण संरक्षण के महत्व के साथ रैली का आयोजन किया गया।